{"_id":"665e3248e6187b3e3a0e8b76","slug":"lateness-of-doctors-is-increasing-the-pain-of-patients-jind-news-c-199-1-sroh1007-117966-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चिकित्सकों की लेटलतीफी बढ़ा रही मरीजों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चिकित्सकों की लेटलतीफी बढ़ा रही मरीजों का दर्द
Tue, 04 Jun 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी28 : नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों की लेटलतीफी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सुबह आठ बजे ही मरीज काफी संख्या में आ जाते हैं, ताकि गर्मी से पहले ही वह अपना इलाज करवाकर घर लौट जाएं, लेकिन अस्पताल में चिकित्सक समय पर नहीं पहुंचते। इसका सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने जब अस्पताल का दौरा किया तो पता चला। सुबह साढ़े आठ बजे आधे से अधिक चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचे थे। सिविल सर्जन ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
नागरिक अस्पताल खुलने का समय सुबह 8 बजे हैं। गर्मी से बचने के लिए मरीज सुबह आठ बजे ही अस्पताल पहुंच जाते हैं ताकि गर्मी के तेज होने से पहले ही वह अपना इलाज करवाकर वापस घर आ सकें। मरीजों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए सुबह साढ़े सात बजे रजिस्ट्रेशन खिड़की खुल जाती है और मरीज आठ बजे से पहले ही चिकित्सक की ओपीडी के बाहर आ जाते हैं। नागरिक अस्पताल में आधे से अधिक चिकित्सक नौ बजे तक भी अस्पताल नहीं पहुंचते हैं। इससे मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। उसके बाद इलाज में कुछ समय लग जाता है तो मरीजों को भयंकर गर्मी में परेशान होते हुए घर जाना पड़ता है।