{"_id":"682f80deb71fbe787e0a6ca7","slug":"lakshya-won-gold-in-the-national-lawn-ball-competition-jind-news-c-199-1-jnd1002-135102-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राष्ट्रीय लॉन बॉल स्पर्धा में लक्ष्य ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राष्ट्रीय लॉन बॉल स्पर्धा में लक्ष्य ने जीता गोल्ड
Fri, 23 May 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 23 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी02-लक्ष्य को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
जींद। नरवाना रोड स्थित ऋषिकुल पब्लिक स्कूल के छात्र लक्ष्य चहल ने लॉन बॉल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। प्राचार्य राजीव गिल ने बताया कि दो दिन पहले पंचकूला में आयोजित छठी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में लक्ष्य ने लॉन बाल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई और प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता। लक्ष्य चहल की इस उपलब्धि पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर उसे सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधि में भी भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने से ही हमारे अंदर छुपी प्रतिभा उभर कर सामने आती हैं। लक्ष्य ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।