फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lakhs of rupees will be spent on road construction, rest houses, and canal cleaning.

Jind News: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सड़क निर्माण, धर्मशाला और नहर सफाई पर लाखों रुपये होंगे खर्च

Thu, 28 May 2026 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees will be spent on road construction, rest houses, and canal cleaning.
27जेएनडी04: नगर परिषद कार्यालय जींद। फाइल फोटो
जींद। जिले में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विभागों ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें सड़क निर्माण, धर्मशाला निर्माण, नहरों की सफाई और सरकारी परिसरों के रखरखाव से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं पर लाखों रुपये खर्च किए जाएंगे जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

नरवाना स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के लैंडस्केपिंग कार्य के वार्षिक रखरखाव पर 3.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य के तहत परिसर में हरियाली, पौधों की देखरेख, साफ-सफाई और सुंदरीकरण को बेहतर बनाया जाएगा। इससे रेस्ट हाउस का वातावरण अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बनेगा, जिसका लाभ यहां ठहरने वाले अधिकारियों और आम लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं नगर परिषद जींद के वार्ड नंबर 13 स्थित कोको बागड़ी अपराही मोहल्ले में गली निर्माण कार्य पर 8.49 लाख रुपये खर्च होंगे। यह सड़क मकान मालिक राजेश कुमार से मकान सुरेंद्र तक और मकान कमांडो सोलगर से मकान पेट्रे सोलगर तक बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से खराब सड़क के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र के निवासियों को धूल, कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। नगर परिषद क्षेत्र में सुनार धर्मशाला निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। जिस पर सांसद निधि योजना के तहत 4.23 लाख रुपये खर्च होंगे।
धर्मशाला बनने से सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों को छोटे आयोजनों के लिए निजी स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन कार्यों से नहरों में पानी का प्रवाह सुचारु होगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा। साथ ही जलभराव और अवरोध की समस्या कम होगी। विभिन्न विकास योजनाओं से जिले में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होने की उम्मीद है।
जींद डिस्ट्रीब्यूटरी नंबर-3 की सफाई और गाद हटाने का कार्य भी होगा
सिंचाई विभाग की ओर से जींद डिस्ट्रीब्यूटरी नंबर तीन की सफाई और गाद हटाने का कार्य भी कराया जाएगा। आरडी 50000 से 74800 तक नहर की आंतरिक सफाई, गाद हटाने और झाड़ियां साफ करने के कार्य पर 4.11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं आरडी 0 से 50000 तक के हिस्से की सफाई पर 9.83 लाख रुपये खर्च होंगे।

बाक्स
शहर में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाए हैं। इनके तहत गली व सुनार धर्मशाला पर राशि खर्च होगी। चार जून को टेंडर की बिड ओपन होगी। इसके बाद एजेंसी को काम देकर इसको जल्द पूरा करवाया जाएगा। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article