{"_id":"69137a31c9ce570645062d90","slug":"lack-of-parking-in-the-markets-has-led-to-traffic-jams-jind-news-c-199-1-sroh1006-143733-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाजारों में पार्किंग नहीं होने से बनी जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाजारों में पार्किंग नहीं होने से बनी जाम की स्थिति
Tue, 11 Nov 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
11जेएनडी32-डाकघर रोड पर बैंक के सामने खड़े दो पहिया वाहन। स्रोत राहगीर
उचाना। बाजारों में पार्किंग नहीं होने के चलते वाहन चालकों को दुकानों के आगे सड़क पर ही अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ रहा है। सबसे अधिक जाम की स्थिति डाकघर रोड, रेलवे रोड, लितानी रोड पर होती है।
रेलवे रोड, रजबाहा रोड, डाकघर रोड पर बैंक होने के चलते यहां पर आवागमन अधिक बैंक संबंधित कामों को लेकर रहता है। यहां पर दो पहिया वाहन बैंकों के आगे खड़ा करने पर बैंक उपभोक्ता मजबूर होते है क्योंकि बैंक के आस-पास कोई पार्किंग नहीं है।
बैंकों के आगे वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे ही बाजारों में दुकानों के आगे वाहन खड़े होने से परेशानी का सामना आने-जाने वालों को करना पड़ता है। मनोज, अमित, गौरव ने कहा कि बाजारों में पार्किंग नहीं होने की वजह से बैंकों, दुकानों के आगे वाहन खड़े वाहन चालक करते है।
विज्ञापन
यहां पर वाहनों को आने-जाने में परेशानी होती है क्योंकि सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े हो जाते है। कई बार तो जाम की स्थिति के चलते पैदल आने-जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इन दिनों फसल का सीजन है ऐसे में वाहनों का आवागमन अधिक हो रहा है। पार्किंग बाजारों में बनानी चाहिए ताकि वाहन चालक अपना वाहन खड़े कर सकें।
वर्जन
नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग में अस्थाई पार्किंग है। यहां पर काफी जगह है जहां वाहन चालक अपने वाहन खड़े कर सकते है। पार्किंग को लेकर जगह देखी जा रही है ताकि आस-पास के बाजारों से वाहन चालक वहां अपने वाहन खड़े कर सकें।-अशोक डांगी, नपा सचिव