फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lack of gynecologist in community health center is bothering patients

Jind News: मरीजों को खल रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी

Sun, 04 Jan 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lack of gynecologist in community health center is bothering patients
03जेएनडी16 : जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फोटो। संवाद
जुलाना। कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की स्थायी नियुक्ति न होने के कारण यह अस्पताल उपचार केंद्र की बजाय केवल रैफरल केंद्र बनकर रह गया है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि गर्भवती महिलाओं, प्रसव पीड़िताओं और अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं से जूझ रही मरीजों को मामूली जांच या इलाज के लिए भी जींद या रोहतक रैफर किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें निजी साधनों या एंबुलेंस के जरिए दूर के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय, पैसा और स्वास्थ्य-तीनों पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार आपात स्थिति में समय पर उपचार न मिलने से गंभीर खतरा भी पैदा हो जाता है। गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच, अल्ट्रासाउंड, प्रसव पूर्व व प्रसव पश्चात देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ न होने से यह सुविधाएं सीमित रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में महिलाओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे खासकर अंतिम महीनों में जोखिम बढ़ जाता है। बार-बार रैफर किए जाने से मरीजों का भरोसा सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से उठता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सीएचसी में स्थायी स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए ताकि महिलाओं को उनके क्षेत्र में ही समुचित इलाज मिल सके।



अस्पताल में चिकित्सकों की कमी सरकार की विफलता दिखाता है। शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार देना सरकार का काम होता है लेकिन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। सरकार को चाहिए कि जुलाना के अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पदों को जल्दी भरे ताकि लोगों को उपचार के लिए न भटकना पड़े।


- मोहित लाठर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस।



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की डिमांड भेजी गई है। मुख्यमंत्री से मिलकर जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियुक्ति करवाई जाएगी।

- कैप्टन योगेश बैरागी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed