फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lack of facilities in the stadium, anger among players

Jind News: स्टेडियम में सुविधाओं का टोटा, खिलाड़ियों में रोष

Sat, 11 Jul 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in the stadium, anger among players
10 जुलाना 01: स्टेडियम का निरीक्षण करते जिला खेल अ​धिकारी व अन्य। संवाद
जुलाना। कस्बे के एकमात्र खेल स्टेडियम में सुविधाओं से खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि काफी समय से स्टेडियम में नियमित कोच की नियुक्ति नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वहीं चौकीदार नहीं होने से स्टेडियम की देखरेख भी प्रभावित हो रही है जिससे परिसर में गंदगी फैली रहती है। समस्या को लेकर खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा को शिकायत भेजी। इसके बाद जिला खेल अधिकारी ने जुलाना स्टेडियम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों और युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्टेडियम की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में नियमित सफाई नहीं होने से अभ्यास करने में परेशानी होती है। रखरखाव के अभाव में खेल गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि यदि समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि स्टेडियम में जो भी कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता पर दूर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्टेडियम के लिए जल्द ही एक प्रशिक्षित कोच और एक चौकीदार की नियुक्ति की जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और परिसर की नियमित देखभाल सुनिश्चित हो। इसके साथ ही साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में भी सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed