Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lack of facilities at the sports ground in Siwana Mal village.

Jind News: सिवाना माल गांव के खेल मैदान में सुविधाओं का अभाव

Sat, 27 Jun 2026 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at the sports ground in Siwana Mal village.
सफीदों। गांव सिवाना माल के खेल मैदान में सुविधाओं का अभाव है। इस कारण गांव के युवाओं को अभ्यास करने में परेशानी हो रही है। इस मैदान में पेयजल, शौचालय और शेड की जरूरत है। खेल मैदान में सुबह-शाम विभिन्न खेलों का अभ्यास करने के लिए करीब 100 युवा रोज पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद खेल विभाग इस खेल मैदान में जरूरी संसाधन नहीं दिला रहा है। ऐसे में युवा अपने स्तर पर खेल मैदान में सुविधाएं जुटा रहे हैं। गांव में सुविधाएं न मिलने के कारण कई युवा शहरों की ओर पलायन कर खेलों का अभ्यास छोड़ने के लिए मजबूर हैं। खिलाड़ी मोहन, राजू, अमित, अनिल, अमन और अभिषेक आदि युवाओं ने बताया कि इस मैदान में खेलों का अभ्यास करने के लिए आने वाले युवाओं को पेयजल के अलावा अन्य उपकरणों की जरूरत पड़ती है लेकिन यह व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

खिलाड़ी दीपक कुमार का कहना है कि मैदान के पास मंदिर में वह पेयजल पीने जाते हैं। खेल मैदान में टिन शेड भी नहीं है। खेल प्रशिक्षक और खेल का सामान भी नहीं है। इससे परेशान ग्रामीणों और युवाओं ने प्रशासन व खेल विभाग से मैदान में खेल सुविधाएं बढ़ाने की अपील की है। खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। मैदान में खेल विभाग के द्वारा सुविधा बढ़ानी चाहिए, ताकि गांव के युवा अच्छे से अभ्यास कर सके। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खिलाड़ी शुभम ने बताया कि गांव के खेल मैदान में खिलाड़ियों के लिए सुविधा उपलब्ध नहीं है। खेल मैदान में पेयजल तक का अभाव है। मंदिर में जाकर नमकीन पानी खिलाड़ियों को पीना पड़ता हैं। विभाग और प्रशासन से अपील है कि इस मैदान में सुविधा बढ़ाई जाए।

----



गांव के खेल मैदान में सुविधाओें का अभाव होने के कारण कई खिलाड़ी अभ्यास छोड़ रहे हैं। यदि खिलाड़ियों को खेल मैदान में अच्छी सुविधाएं मिले तो निश्चित रूप से गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। -नीरज, खिलाड़ी।
-----


गांव के मैदान में खेल के सामान की कमी है। पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं है। किसी प्रकार का कोई उपकरण नहीं होने पर खिलाड़ी परेशान रहते हैं। यदि सामान मुहैया किया जाए तो अनेकों खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं। वहीं प्रशासन से अपील है कि खेल मैदान में वांछित सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। तभी खिलाड़ी सफल हो सकते हैं। आनंद, ग्रामीण।





अधिकारियों से सामान मुहैया कराने को लेकर पत्र लिखा जाएगा। खेल के मैदान में उपकरणों भी मंगवाए जाएगा। खिलाड़ियों की हर संभव सहयोग किया जाएगा, ताकि वह खेलों में आगे बढ़ कर गांव का नाम रोशन कर सकें।

रामनिवास, सरपंच गांव सिवानामाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed