{"_id":"64e652071015d3d54503fe7b","slug":"laborer-killed-by-attacking-with-heavy-object-jind-news-c-199-1-sroh1006-4485-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भारी वस्तु से हमला कर मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भारी वस्तु से हमला कर मजदूर की हत्या
Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। क्षेत्र के पड़ाना गांव में मंगलवार रात दो मजदूरों ने भारी वस्तु से हमला कर अपने ही साथी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मजदूर फरार हो गए। बुधवार सुबह मजदूर का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। मामले में जुलाना पुलिस ने तीन मजदूरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी रोहताश ढुल, जुलाना थाना प्रभारी समरजीत फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक मजदूर की करीब 30 साल है। उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पड़ाना गांव निवासी सीताराम ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई को बिहार के तीन मजदूरों ने उसका मकान किराए पर लिया था। उसने मजदूरों के कोई आईडी प्रूफ नहीं लिया था। बातचीत के दौरान यह पता चला कि एक का नाम सुरेंद्र तथा दूसरे का नाम सिकंदर है। जिस मजदूर की हत्या की गई वह तीन दिन पहले ही गांव पड़ाना पहुंचा था। वह जींद की श्योराण काॅलोनी में रहता था। मंगलवार को एक प्रवासी मजदूर सुरेंद्र उर्फ विशू का फोन आया कि जो प्रवासी मजदूर तीन चार दिन पहले आया था उसके मुंह से खून निकल रहा है। उसने घर जाकर देखा तो चारपाई पर मजदूर का शव खून से लथपथ पड़ा था। आरोप लगाया कि उसकी हत्या प्रवासी मजदूर सुरेंद्र उर्फ विशु, सिकंदर और एक अन्य ने की है। पुलिस ने तीनों मजदूरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम उसे शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-समरजीत सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना जुलाना