फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Laborer dies after coming under the tyre of combine

Jind News: कंबाइन के टायर के नीचे आने से मजदूरं की मौत

Sun, 20 Apr 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after coming under the tyre of combine
जींद। अलीपुरा-काब्रच्छा रोड पर कंबाइन और लोडिंग रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इसमें लोडिंग रिक्शा में बैठा मजदूर नीचे गिर गया और उसके पेट से कंबाइन का टायर गुजर गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करसिंधु निवासी 47 वर्षीय रामनिवास के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और कंबाइल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करसिंधु निवासी सतिंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार सुबह वह महावीर, बिरभान, दर्शन, विक्रम और उसका चाचा रामनिवास लोडिंग रिक्शा पर सवार होकर गांव से काब्रच्छा की अनाज मंडी में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जब वह गांव काब्रच्छा रोड पर एमडीएन हाई स्कूल के पास पहुंचे तो आगे जा रही कंबाइन को क्रॉस करने लगे। अचानक कंबाइन चालक ने लापरवाही से चलाते हुए कंबाइन की उनकी तरफ साइड मारी, जिससे कंबाइल का अगला हिस्सा उनकी रिक्शा से टकरा गया। इसके कारण रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह खेतों में जा गिरे जबकि उसका चाचा रामनिवास कंबाइन की तरफ गिर गया और टायर उसके पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कंबाइन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--कुलदीप कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, उचाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed