{"_id":"6650e5ff632c60f3f702e8d9","slug":"laborer-commits-suicide-by-hanging-himself-in-dairy-jind-news-c-199-1-sroh1006-117541-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मजदूर ने डेयरी में फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मजदूर ने डेयरी में फंदा लगाकर की आत्महत्या
Sat, 25 May 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
जींद। अमरहेड़ी रोड स्थित पशु डेयरी में मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के जिला भोजपुर, गांव अरोनी निवासी 33 वर्षीय धनजी यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है।
बिहार के जिला भोजपुर के गांव अरोनी निवासी धनजी काफी समय से अमरहेड़ी रोड स्थित डेयरी में परिवार के साथ रहता था। वीरवार रात को उसने डेयरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बारे में सुबह उस समय पता चला जब परिजन पशुओं का दूध निकालने के लिए उठे। शहर थाना पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। जांच अधिकारी नवजीत सिंह ने बताया कि इत्फाकिया कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद