फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Shahidi Diwas will be observed in Gulkni on June 1st.

Jind News: गुलकनी में एक जून को मनाया जाएगा किसान शहीदी दिवस

Wed, 27 May 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Kisan Shahidi Diwas will be observed in Gulkni on June 1st.
26जेएनडी20: गुलकनी गांव में किसान शहीद स्मारक पर 13 शहीद किसानों की स्थापित की गई प्रतिमाएं। स् - फोटो : Archive
जींद। भारतीय किसान यूनियन और नौगामा खाप की ओर से एक जून को गांव गुलकनी में 24वां किसान शहीदी दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष रत्नमान विशेष रूप से पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर किसान संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

भाकियू के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी ने बताया कि सुबह आठ बजे किसान शहीद स्मारक पर हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद गांव के राजकीय विद्यालय में शोक सभा आयोजित होगी जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 1991 से बिजली बिलों को लेकर प्रदेश में किसान आंदोलन चल रहा था। इसी आंदोलन के तहत वर्ष 2002 में गांव गुलकनी के पास किसान शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। उस दौरान जिला प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना किसानों पर गोली चलवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस फायरिंग में नौ किसानों की मौत हो गई थी। शहीद किसानों में राजपुरा भैण गांव के हवा सिंह, दिलबाग, राजेश, महासिंह और ओमप्रकाश शामिल थे, जबकि गुलकनी गांव के बिजेंद्र शर्मा, रामगोपाल, राजबीर और नरेश ने भी आंदोलन के दौरान शहादत दी थी।

घटना के बाद से हर वर्ष गांव गुलकनी में किसान शहीदी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 में भाकियू और नौगामा खाप ने शहीद किसानों की स्मृति में गांव में किसान शहीद स्मारक का निर्माण करवाया था। नौगामा खाप के 21 गांवों के सहयोग से बनाए गए इस स्मारक में 13 शहीद किसानों की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed