फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Sabha burnt effigies of PM and CM

Jind News: किसान सभा ने पीएम और सीएम का पुतला फूंका

Thu, 15 Feb 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 15 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha burnt effigies of PM and CM
14जेएनडी07: केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य संगठनों के क
जींद। किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने, उनका रास्ता रोकने तथा दमनात्मक कार्यवाही करने के खिलाफ बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुराना बस अड्डा पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से तानाशाही छोड़कर बातचीत करके किसानों की मांगों का समाधान करने की मांग की। किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि भाजपा सरकार जिस प्रकार से किसानों के ऊपर हमले कर रही है उससे साफ पता चलता है कि भाजपा जनता की आवाज को दबाना चाहती है। किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग को लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे, लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस व हरियाणा सरकार ने बॉर्डरों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। भाजपा सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने, बिजली बिल को पूरी तरह से रद्द करने, लखीमपुर खीरी के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन दो साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। इससे सरकार के खिलाफ किसानों में रोष है। दोबारा से उसी प्रकार का आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों को मानने की बजाय तानाशाही कर रही है। किसानों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के दमन से पंजाब में अलगाववादी संगठनों को हवा मिलेगी, इसलिए केंद्र व प्रदेश सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। रमेश चंद्र ने कहा कि एक तरह कॉरपोरेट की नीतियां लागू की जा रही हैं तो दूसरी तरफ मेहनत करने वालों पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मजदूरों व किसानों के अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। मजदूर 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करें और किसान ग्रामीण भारत बंद करेंगे। अगर सरकार ने किसानों व मजदूरों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 16 फरवरी को बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सरकारों की होगी। इस अवसर पर सरदार किशन सिंह, राजेन्द्र निडाना, सीटू जिला सचिव कपूर सिंह, संदीप जाजवान, पवन कुमार, संदीप दालमवाला मौजूद थे।

14जेएनडी07: केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य संगठनों के क

14जेएनडी07: केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य संगठनों के क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed