{"_id":"6478f27a85fbc56bba02fbc4","slug":"kisan-morcha-raised-slogans-against-the-government-in-support-of-wrestlers-jind-news-c-17-1-roh1007-167468-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पहलवानों के समर्थन में किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पहलवानों के समर्थन में किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। पहलवान महिला खिलाड़ियों के समर्थन में वीरवार को किसान मोर्चा के नेतृत्व मेंं किसान यूनियन व मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसकी अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कमेटी के सदस्य प्रताप नंबरदार ने की।
किसान यूनियन व मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अलेवा के मुख्य चौक पर विरोध स्वरूप पीएम का पुतला फूंका। किसान यूनियन चढूनी गुट के ब्लाक प्रधान गुरदेव दुड़ाना ने कहा कि केंद्र सरकार कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण को जल्द गिरफ्तार करे। केंद्र व प्रदेश सरकार कार्रवाई के नाम पर केवल मौन धारण किए हुए हैं। खिलाड़ी बेटियों को न्याय दिलाने के नाम पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। अगर सरकार जल्द ही नहीं जागी तो किसान यूनियन के पदाधिकारी कोई भी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन