{"_id":"67ac3517a6766a1e4104be57","slug":"kisan-morcha-on-khanauri-border-farmers-gather-in-kisan-mahapanchayat-today-all-update-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kisan Mahapanchyat: खनौरी बार्डर पर महापंचायत में किसान नेता बलदेव सिरसा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kisan Mahapanchyat: खनौरी बार्डर पर महापंचायत में किसान नेता बलदेव सिरसा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
Wed, 12 Feb 2025 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:36 PM IST
सार
आंदोलन में कोई बड़ी गतिविधि न हो, इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। इसमें 50 हजार से ज्यादा किसानों के पहुंचने का दावा किसान नेताओं ने किया है। बार्डर पर 12 अर्धसैनिक बलों और पुलिस की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
खनाैरी में किसान महापंचायत
- फोटो : संवाद
विस्तार
जींद के खनौरी बॉर्डर आंदोलन के एक वर्ष पूरा होने पर आज किसान महापंचायत हो रही है। किसान महापंचायत की शुरुआत हुई। महापंचायत शुरू होते ही किसान नेता बलदेव सिरसा को हार्ट अटैक आ गया। उनको चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
महापंचायत के लिए किसानों के जत्थे लगातार खनौरी बार्डर पर पहुंच रहे हैं। खनौरी बार्डर पर महापंचायत की शुरुआत अरदास से हुई। इसमें देश भर से किसान नेता शामिल हुए हैं। फिलहाल किसान नेता अपनी मांगों को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।
किसान नेताओं ने कहा कि अगर वह अपनी आवाज को बुलंद नहीं कर सके तो, आगामी पीढि़यों के लिए खेती खतरे में होगी। सरकार जब तक एमएसपी समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं करेगी। उनकी लड़ाई जारी रहेगी। 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक का भी पूरा प्लान जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ किसानों ने तैयार किया है। नरवाना रोड से किसानों के पैदल जत्थे खनौरी बार्डर पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान रत्नपुरा मोर्चा से इंद्रजीत सिंह पन्नीवाल, संदीप सिंह, सुखजीत सिंह हरदोझंडे, मनप्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
आंदोलन में कोई बड़ी गतिविधि न हो, इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। बार्डर पर 12 अर्धसैनिक बलों और पुलिस की टुकड़ियां तैनात की गई हैं।