Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kirti won a gold medal at the Asian Games; recorded as a participant in official government records

Jind News: एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, सरकारी रिकॉर्ड में प्रतिभागी बनी कीर्ति

Tue, 03 Nov 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kirti won a gold medal at the Asian Games; recorded as a participant in official government records
03जेएनडी04: कीर्ति शर्मा। - फोटो : सांकेतिक
जींद। जींद। एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली रिटोली की तीरंदाज कीर्ति शर्मा को हरियाणा खेल विभाग ने प्रतिभागी मान लिया। 30 अक्तूबर को भिवानी में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें महज 7.50 लाख रुपये का चेक दिया गया। जबकि गोल्ड मेडल विजेता के तौर पर उन्हें तीन करोड़ रुपये मिलने चाहिए थे। विभाग की इस चूक से खिलाड़ी और उनका परिवार आहत है। अब कीर्ति ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर उपलब्धि के अनुरूप सम्मान और पुरस्कार राशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस समारोह में एशियन और पैरा एशियन गेम्स के 132 खिलाड़ियों को करीब 189.38 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए थे। कीर्ति को भी सम्मान के लिए बुलाया गया था लेकिन मंच पर उन्हें उनकी उपलब्धि के अनुरूप सम्मान नहीं मिला।
विज्ञापन

हरियाणा की खेल नीति के तहत एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये दिए जाते हैं। रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को 7.50 लाख रुपये देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने कीर्ति को स्वर्ण पदक विजेता की बजाय प्रतिभागी की श्रेणी में रख दिया। नतीजा यह हुआ कि उन्हें 7.50 लाख रुपये का चेक मिला। जबकि उनकी साथी खिलाड़ी नीरू ढांडा समेत अन्य गोल्ड मेडल विजेताओं को तीन-तीन करोड़ रुपये दिए गए। इस गलती से कीर्ति को मिलने वाली राशि में 2.92 करोड़ रुपये का अंतर आ गया।
मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांगा हक
सम्मान समारोह के बाद कीर्ति ने अपनी बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाई। उन्होंने पत्र लिखकर अपनी उपलब्धि और विभागीय रिकॉर्ड में हुई गलती की जानकारी दी। कीर्ति ने कहा कि यह केवल पुरस्कार राशि का मामला नहीं है। यह उनकी मेहनत और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि को सही पहचान देने का सवाल है। उन्होंने पत्र में यह भी बताया कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। सम्मान समारोह में उन्हें प्रतिभागी की श्रेणी में रखना निराशाजनक है।
मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा
कीर्ति ने सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा से भी फोन पर बात की। उन्होंने मंत्री को पूरी परेशानी बताई। मंत्री ने उन्हें जल्द पूरा सम्मान दिलाने का भरोसा दिया। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही।
दस्तावेज समय पर दिए फिर भी रिकॉर्ड में गलती
कीर्ति के पिता विजय शर्मा ने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, कीर्ति और उनकी साथी खिलाड़ी नीरू ढांडा के दस्तावेज एक ही दिन जमा करवाए गए थे। विभाग ने एक्सरे रिपोर्ट समेत अन्य जरूरी कागजात भी मांगे थे। परिवार ने सम्मान समारोह से करीब एक सप्ताह पहले सभी दस्तावेज जिला खेल विभाग को सौंप दिए थे। इसके बावजूद कीर्ति का नाम स्वर्ण पदक विजेताओं की सूची में सही श्रेणी में दर्ज नहीं हुआ।


वर्जन
विभागीय गलती स्वीकार की है। कीर्ति समेत जिले के खिलाड़ियों के दस्तावेज पंचकूला मुख्यालय भेजे गए थे। क्लेरिकल मिस्टेक के कारण कीर्ति को गलत श्रेणी में दर्ज कर दिया गया।जल्द ही कीर्ति को तीन करोड़ रुपये के अवॉर्ड का ऑफर लेटर जारी कर दिया जाएगा। विभाग अपनी गलती सुधारेगा और खिलाड़ी को उनका पूरा अधिकार मिलेगा।- रामपाल हुड्डा, जिला खेल अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article