{"_id":"5a906d4e4493a6ae7f41e443265e4ea1","slug":"killing-two-young-men-of-the-village-had-throttled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के ही दो युवकों ने गला घोंटकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के ही दो युवकों ने गला घोंटकर की थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 31 Oct 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दनौदा कलां में एक पखवाड़ा पहले छात्र के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। छात्र की हत्या उसके गांव के ही दो युवकों ने रंजिश के चलते पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को बोरी में डालकर सिरसा ब्रांच नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या में प्रयोग किए गए हथियार, बाइक तथा हत्या के कारणों का पता करेगी।
गांव दनौदा कलां निवासी सुनील उर्फ पवनी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और 11 अक्तूबर की रात अचानक गायब हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने सुनील के पिता राजेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। लेकिन 15 अक्तूबर को सुनील का शव सिरसा ब्रांच नहर के दनौदा हेड के पास मिला था।
शव को बोरी में बंद किया हुआ था। पुलिस ने उस समय अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में गांव दनौदा कलां निवासी बलबीर उर्फ बीरबल, राकेश उर्फ छोटा का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया। दोनों ने बताया कि उन्होंने सुनील उर्फ पोनी की पहले तो गला घोंटकर हत्या की और शव को बोरी में बंद करके बाइक पर सिरसा ब्रांच नहर पर ले गए।
विज्ञापन
जहां पर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हत्या करने के कारणों तथा हत्या में प्रयोग किए गए हथियार व बाइक को बरामद करेगी।