फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khatkar toll dharna committee in Jind decided never to call farmer leader Rakesh Tikait on dharna

Jind: राकेश टिकैत से नाराज हुए जींद के किसान, खटकड़ टोल धरना कमेटी ने लिया बड़ा फैसला

Tue, 11 Oct 2022 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 09:38 PM IST
सार

किसानों ने आरोप लगाया कि टिकैत ने यूपी के सिसौली गांव में जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से लाइब्रेरी का उद्घाटन करवाया है। जबकि जेजेपी भाजपा के साथ सत्ता में है और किसान आंदोलन में भी किसानों के साथ नहीं थी।

विज्ञापन
Khatkar toll dharna committee in Jind decided never to call farmer leader Rakesh Tikait on dharna
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के उचाना में खटकड़ टोल धरना कमेटी के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला की अध्यक्षता में टोल पर बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत को कभी भी किसानों के हित में होने वाले धरनों पर नहीं बुलाएंगे और न ही खटकड़ टोल कमेटी राकेश टिकैत के किसी आह्वान पर कोई फैसला लेगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते दिनों जेजेपी के राष्ट्रीयध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला से यूपी के सिसौली गांव में लाइब्रेरी का उद्घाटन करवाया जिसको लेकर किसान समाज में रोष है। जो लोग कहते थे कि कानून में संशोधन हो सकता है बदले नहीं जा सकते है उस नेता से लाइब्रेरी का उद्घाटन सिसौली गांव में किसान नेता करवाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Jind: गांव रुपगढ़ में सर्वसम्मति से दीपक अहलावत को चुना सरपंच, भाईचारा कायम करने की ओर कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं जेजेपी आज भाजपा के साथ सत्ता में काबिज है। किसान आंदोलन के दौरान किसानों को लाठीचार्ज हुए, किसान आंदोलन के दौरान किसान मौत का ग्रास बने लेकिन जेजेपी के किसी भी नेता ने किसानों के प्रति संवेदना प्रकट नहीं की। इस मौके पर जयप्रकाश, सुनील नरवाल, प्रदीप चहल, संदीप बड़ौदा, बलजोर बरसोला, रामचंद्र खटकड़, पालेराम छापड़ा, रामफल बरसोला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed