{"_id":"64fcba89a6862ef0460d1686","slug":"khapas-of-the-district-will-unite-today-for-amendment-in-hindu-marriage-act-jind-news-c-199-1-sroh1007-5337-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन के लिए आज एकजुट होंगी जिले की खापें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन के लिए आज एकजुट होंगी जिले की खापें
Sun, 10 Sep 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिलेभर की लगभग 23 खापों की एक महापंचायत रविवार को गांव जलालपुर कलां में होगी। इस महापंचायत में हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग की जाएगी। इसके अलावा सभी खापों की एक कमेटी बनाई जाएगी ताकि किसी अन्य प्रदेश में कोई बैठक हो तो यह कमेटी जिले का प्रतिनिधित्व कर सके। वहीं नशाखोरी, दहेज प्रथा, मृत्यु भोज आदि सामाजिक बुराइयों पर भी विचार किया जाएगा।
गांव जलालपुर कलां के राजकीय हाई स्कूल में रविवार को होने वाली इस महापंचायत का आयोजन नौगामा खाप की तरफ से किया जा रहा है। नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर ने बताया कि इसमें नंदगढ़ बारहा, जुलाना तपा, किनाना बाराह, शामलो तपा, बराह कलां तपा, भनवाला खाप, कालवा तपा, हाट तपा, खांडा तपा, थुआ तपा, खेड़ा खाप, चहल खाप, खटकड़ खाप, दाड़न खाप, नरवाना खाप, उझाना खाप, धमतान तपा, बिनैन खाप, कालवन तपा, माजरा खाप, कंडेला खाप, ढुल खाप को आमंत्रित किया गया है। इसमें सभी खाप एक स्वर से हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग करेंगी। खाप पंचायतें काफी समय हिंदू मैरिट एक्ट में बदलाव की मांग कर रही हैं। एक गांव में शादी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह वैज्ञानिक रुप से भी गलत है। नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने बताया कि इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई हैं।