फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap and Mazdoor Union sent a letter to PM inviting him to visit Kandela

Jind News: खाप व मजदूर यूनियन ने पीएम को पत्र भेज कंडेला आने का दिया न्योताअ

Wed, 29 Jan 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Khap and Mazdoor Union sent a letter to PM inviting him to visit Kandela
28जेएनडी12: प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र दिखाते हुए टेकराम कंडेला। स्रोत स्वयं
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक, जनकल्याण मंच व भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर कंडेला गांव में आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

टेकराम कंडेला ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत 2013 में सर्व खाप की ओर से कंडेला व बीबीपुर गांव में हुई थी। 2014 में प्रधानमंत्री बनते ही नरेंद्र मोदी ने पानीपत में बड़ा सम्मेलन बुलाकर इस मुहिम को आगे बढ़ने का कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने एक देश एक चुनाव पर बोलते हुए कहा कि इस मुद्दे का वे समर्थन करते हैं। इससे समय बचेगा, आर्थिक बोझ कम होगा और विकास की गति तेज होगी। इसी प्रकार देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, देश के मोटे अनाज की फसलों को बढ़ावा देना, नशे को खत्म करना, पर्यावरण बचाना व भारत देश को विकसित देश बनाना आदि इन सभी मुद्दों को आगे ले जाने में उतरी भारत की खाप पंचायत कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान राममेहर कंडेला ने कहा कि जींद खाप पंचायतों व किसानों का गढ़ माना जाता है। यहीं से सारे आंदोलनों की रूपरेखा बनाई जाती है। इसमें जिले के युवाओं का अहम रोल माना जाता है। इन सभी सामाजिक मुद्दों को जो प्रधानमंत्री आगे लेकर बढ़ रहे हैं, उनको खाप पंचायतें जन आंदोलन बनाना चाहती हैं। पत्र भेजकर पीएम से निवेदन किया जाता है कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने में खाप पंचायतों का कंडेला आकर मार्गदर्शन करें। देश की सुरक्षा व विकास के लिए देश के युवाओं का आप पर पूरा भरोसा है। इस अवसर पर उनके साथ अभेराम कंडेला, राजड़ कंडेला, पप्पू मौजूद थे।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed