फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Keep making meaningful efforts with a noble purpose: Chandrakant Arya

पवित्र उद्देश्य से सार्थक प्रयास करते रहें : चंद्रकांत आर्य

Mon, 05 Oct 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Keep making meaningful efforts with a noble purpose: Chandrakant Arya
फोटो 4 नरवाना। यज्ञ हवन करते हुए आर्य समाज के लोग। स्रोत समाज।
नरवाना। आर्य समाज नरवाना में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में यज्ञ-हवन कर ईश्वर स्तुति, प्रार्थना और उपासना की गई। धर्मपाल एवं यशपाल ने भजन और गीतों के माध्यम से तप-तपस्या से आत्मशुद्धि एवं जीवन में समृद्धि का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रधान चंद्रकांत आर्य ने कहा कि मनुष्य का उद्देश्य हमेशा पवित्र होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सीता के अपहरण के बाद रावण के साथ युद्ध में जटायु घायल हुए, वहीं महाभारत में योगीराज श्रीकृष्ण ने युद्ध रोकने के लिए अनेक प्रयास किए, लेकिन दोनों ही परिस्थितियों में उद्देश्य पवित्र था। सफलता मिले या न मिले, मनुष्य को पर्यावरण, प्रकृति, समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए पवित्र उद्देश्य से सार्थक प्रयास करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और स्वार्थ की प्रवृत्ति ने सामाजिक लोकाचार को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने समाज को व्यवस्थित और नैतिक बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपाल सिंह आर्य ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य पर देव, पितृ, ऋषि, भूत और लोक ऋण होता है। उन्होंने लोगों से जीवनकाल में पेड़ लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नदियों, तालाबों और जल स्रोतों का प्रदूषण चिंता का विषय है।

मिथिलेश शास्त्री ने कहा कि वैदिक विद्या, ज्ञान-विज्ञान और आधुनिक तकनीक के समन्वय से प्रकृति, प्राणी जगत और संसाधनों का संरक्षण कर आगामी पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। इस अवसर पर वेदपाल, किताब सिंह, संजीव, रामकुमार कर्ण सहित अन्य आर्यजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed