फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Katha Gyan started in the old grain market

Jind News: पुरानी अनाज मंडी में शुरू हुआ कथा ज्ञान

Sat, 04 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Katha Gyan started in the old grain market
04जेएनडी44: कथा करते हुए साध्वी रूपेश्वरी भारती । स्रोत संवाद।
नरवाना। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पुरानी अनाज मंडी नरवाना में पांच दिवसीय श्रीकृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी रूपेश्वरी भारती ने पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु को किसी एक परिभाषा में बांधना संभव नहीं है। कहीं वह चित्तचोर मुरलीधर हैं तो कहीं दुष्ट दलन चक्रधर; कहीं रसिक बिहारी हैं, तो कहीं अर्जुन को गीता का उपदेश देने वाले जगतगुरु। साध्वी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कथा केवल सुनने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन का ज्ञान है, जो मनुष्य के अंतर्मन के अंधकार को मिटाकर ईश्वरीय प्रकाश से आलोकित करती है। प्रभु की कथा हर व्यथा का समाधान है और मनुष्य को जीवन का सच्चा उद्देश्य दिखाती है। कथा में शहर के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed