फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kashmiri student delegation visits CRSU.

Jind News: कश्मीरी छात्र प्रतिनिधिमंडल ने किया सीआरएसयू का दौरा

Sat, 10 Jan 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri student delegation visits CRSU.
09जेएनडी05-सीआरएसयू भ्रमण पर आया कश्मीरी छात्र प्रतिनिधिमंडल। स्रोत विवि
जींद। कश्मीर से आए छात्र प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। वर्ष 2016 में पंपोर आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन पवन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस दौरान रजिस्ट्रार डाॅ. राजीव बंसल ने कहा कि सीआरएसयू शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कश्मीरी छात्रों को हरियाणा आकर सीआरएसयू में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर डाॅ. जसबीर ने कश्मीरी छात्र प्रतिनिधिमंडल को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, परिसर की सुविधाओं तथा जींद जिले के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा दर्शन यात्रा के माध्यम से कश्मीर से आए छात्र हरियाणा के प्रमुख शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच आपसी समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को और अधिक मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed