फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Karnal's prince's body was found in Hansi branch canal

Jind News: करनाल के प्रिंस का था हांसी ब्रांच नहर में मिला शव

Thu, 23 Feb 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Karnal's prince's body was found in Hansi branch canal
सफीदों। नहर पुल के पास हांसी ब्रांच नहर में मिले युवक के शव की पहचान करनाल जिले के गांव कुताना निवासी 17 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। युवक की शिनाख्त के बाद नागरिक अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल भेज दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजन को इसकी जानकारी हुई। उधर इस केस की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि मृतक प्रिंस के खिलाफ 17 फरवरी को एक लड़की को बहलाकर ले जाने का केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि पानीपत सदर थाने में 17 फरवरी को ही प्रिंस के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में शिकायत करते हुए पानीपत क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया था कि उसकी बेटी के स्कूल शिक्षक ने बताया था कि उनकी बेटी स्कूल में किसी जरूरी काम होने की बात कहकर घर के लिए गई थी लेकिन दोबारा स्कूल नहीं पहुंची। बाद में पता चला कि उसे प्रिंस के साथ बाइक पर देखा गया है। परिजनों का आरोप था कि प्रिंस उसे शादी करने की नीयत से लेकर गया है। उन्होंने प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले से भी प्रिंस की मौत की वजह जोड़कर देख रही है। पुलिस पता लगाने की काेशिश कर रही है प्रिंस को किसी ने नहर में फैंका था या यह कोई हादसा था। जांच अधिकारी एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में धारा 174 के तहत कारवाई की गई है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed