फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kanupriya represented India at the Asian Games.

Jind News: एशियन गेम्स में कनुप्रिया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

Mon, 28 Sep 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kanupriya represented India at the Asian Games.
27जेएनडी17: कनुप्रिया।
जींद। महज 18 वर्ष की उम्र में एशियन गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना जींद की फेंसिंग खिलाड़ी कनुप्रिया चावला के लिए बड़ी उपलब्धि है। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में कनुप्रिया भारतीय महिला फॉयल टीम का हिस्सा बनीं। टीम ने प्रतियोगिता में आठवां स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जींद के खेल प्रेमियों और फेंसिंग खिलाड़ियों में उत्साह है।
विज्ञापन

26 सितंबर को महिला फॉयल टीम स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 45-24 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना मेजबान जापान से हुआ। इस मुकाबले में जापान ने भारत को 45-14 से शिकस्त दी। इसके साथ भारतीय महिला फॉयल टीम का अभियान समाप्त हो गया और टीम को आठवां स्थान मिला।
विज्ञापन


कनुप्रिया के दादा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एके चावला ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि 18 वर्ष की उम्र में एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह मुकाम कनुप्रिया की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन गेम्स से पहले भी कनुप्रिया भारतीय फेंसिंग टीम का हिस्सा रह चुकी हैं और कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस बार उन्हें महिला फॉयल और टीम फॉयल स्पर्धा के लिए भारतीय दल में शामिल किया गया था। उनकी उपलब्धि से जींद में फेंसिंग को लेकर युवा खिलाड़ियों में रुचि बढ़ने की उम्मीद है। 27 सितंबर को भारतीय फेंसिंग टीम की नजर महिला सबर स्पर्धा पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed