फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kandela Khap's protest at the national headquarters

Jind News: राष्ट्रीय मुख्यालय पर कंडेला खाप का धरना

Fri, 16 Feb 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 16 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kandela Khap's protest at the national headquarters
16जेएनडी02: बाजार में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला के नेतृत्व में शुक्रवार को खाप पंचायत ने शुक्रवार को कंडेला गांव के राष्ट्रीय मुख्यालय के सामने धरना दिया।
विज्ञापन

टेकराम कंडेला ने कहा कि पिछली लंबित मांगों को केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले पूरा करे। सरकार एमएसपी कानून बनाए, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करे और किसान के सभी कर्ज माफ करे। धरने में पंचायती प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभेराम, किसान यूनियन के प्रवक्ता छज्जूराम, किसान यूनियन के प्रधान बेदू कंडेला, नरवाल खाप प्रतिनिधि चंद्रपाल, नगूरां बाहरा प्रधान धर्मपाल खटकड़, जगदीश, प्रेम सिंह, जयदीप चहल, सुभाष भी शामिल हुए।
विज्ञापन

भारत बंद के दौरान शहर में संगठनों का प्रदर्शन
जुलाना। कस्बे के मेन बाजार में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए भारत बंद में भाग लिया। शुक्रवार को जुलाना के लेबर शेड में सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, भवन निर्माण कामगार यूनियन, ग्रामीण सफाईकर्मी, आशा वर्कर्स और मिड-डे मील वर्कर्स की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार कर्मचारी, मजदूर और व्यापारी के हित के साथ खिलवाड़ कर रही है। कच्चे कर्मियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मियों को पक्का किया जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। विभिन्न संगठनों ने लेबर शेड से लेकर मेन बाजार तक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के खंड प्रधान ईश्वर ठाकुर, सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान संजय गिल, सुल्तान जांगड़ा, सूरजभान, सुरेश करसोला, दीनदयाल मौजूद थे।

16जेएनडी02: बाजार में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद

16जेएनडी02: बाजार में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद

16जेएनडी02: बाजार में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद

16जेएनडी02: बाजार में प्रदर्शन करते हुए विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed