{"_id":"6a762a5a5c9c0ab151065ae6","slug":"kandela-khap-abstains-from-the-proposed-mahapanchayat-on-august-9-jind-news-c-199-1-sroh1009-158051-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 9 अगस्त की प्रस्तावित महापंचायत से कंडेला खाप ने किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 9 अगस्त की प्रस्तावित महापंचायत से कंडेला खाप ने किया किनारा
विज्ञापन
07जेएनडी09: सर्वजातीय 28 कंडेला खाप की बैठक में मौजूद खाप के पदाधिकारी। स्रोत: खाप
जींद। सर्वजातीय 28 कंडेला खाप की बैठक शुक्रवार को ऐतिहासिक चबूतरे पर प्रधान धर्मपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 9 अगस्त को प्रस्तावित 25 खापों की महापंचायत को लेकर चर्चा की गई। खाप पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्पष्ट किया कि यह महापंचायत कंडेला खाप की ओर से आयोजित नहीं की जा रही है। उन्होंने इसे कुछ व्यक्तियों का निजी कार्यक्रम बताया।
बैठक में विभिन्न तपों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और सरपंचों ने कहा कि उन्हें महापंचायत के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। कंडेला गांव के सरपंच ने भी ऐसे किसी आयोजन की जानकारी होने से इन्कार किया। खाप प्रतिनिधियों का कहना था कि आयोजन से जुड़े कुछ लोग एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं जबकि कंडेला खाप हमेशा से गैर-राजनीतिक और सर्वजातीय संगठन रही है। इसलिए इस कार्यक्रम से खाप का कोई संबंध नहीं है।
बैठक में सामाजिक विषयों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नशा मुक्ति अभियान को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। साथ ही एक गांव-एक गोत्र में विवाह को अमान्य मानने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बैठक में अनूप सरपंच, पिरथी, राजेंद्र सरपंच, दयानंद नंबरदार, राकेश चेयरमैन, रामदिया खोखरी, रामेश्वर चेयरमैन, रामनिवास, पंडित ओमपाल और करण सिंह शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।