फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kabddi leag, players, gathering, jind

कबड्डी लीग महाकुंभ में दमखम दिखाएंगी देश की ‘लक्ष्मीबाई’

Mon, 25 Jul 2016 12:52 AM IST
jind
jind Updated Mon, 25 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
kabddi leag, players, gathering, jind
एक निजी होटल में पत्रकारों को जानकारी देते लीग के आयोजक अजमेर ठेकेदार व अन्य सदस्य। - फोटो : bureau
प्रदेश में अगले माह 25 अगस्त से लक्ष्मी बाई महिला सर्कल कबड्डी लीग में देशभर की महिला पहलवान अपना दमखम दिखाएंगी। महिला सर्कल कबड्डी की अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि की इस प्रतियोगिता में देशभर से आठ टीमें भाग लेंगी। इसमें पहला इनाम दो लाख रुपये रखा गया है। रविवार को एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए रानी लक्ष्मी बाई महिला सर्कल कबड्डी लीग के चेयरमैन अजमेर ठेकेदार निडाना ने बताया कि पंजाब में होने वाले सर्कल कबड्डी वर्ल्डकप के बाद महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ी इनामी प्रतियोगिता होगी। अब तक पुरुष सर्कल कबड्डी के साथ ही महिला सर्कल कबड्डी लीग आयोजित की जाती रही है, जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की प्रतियोगिता में इनाम भी काफी कम होता है। पहली बार केवल महिलाओं के लिए बड़े स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका स्लोगन भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी खिलाओ रखा गया है, ताकि महिला शक्ति आगे आकर अपनी प्रतिभा दिखा सके। 30 व 31 जुलाई को गोहाना रोड स्थित भंभेवा गांव के इंटरनेशनल तक्षशिला स्कूल में ट्रायल होगा, इसमें देशभर से महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। ट्रायल के बाद आठ टीमों का चयन किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी होंगी। आयोजक कमेटी का दावा है कि सर्कल कबड्डी लीग में खेलने वाली सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी। लीग में बेस्ट रेडर व बेस्ट स्टॉपर को स्कूटी इनाम में दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ आयोजन कमेटी के सदस्य रमेश पहलवान, कोषाध्यक्ष बलजीत पूनिया व समाज सेवी सुभाष ढिगाना मौजूद रहे।
विज्ञापन


अलग-अलग जिलों में होंगे 32 मुकाबले
प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 अगस्त से जींद जिले से होगा और समापन भी आठ सितंबर को जींद में ही होगा। जींद के अलावा गुड़गांव, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, हिसार में लीग के मुकाबले होंगे, जिनका टीवी पर सीधा लाइव प्रसारण होगा। एक दिन में चार मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले जींद में सभी आठों टीमों के खिलाड़ियों के लिए 10 अगस्त से प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


लीग की इनामी राशि
प्रथम इनाम- दो लाख रुपये
द्वितीय इनाम- डेढ़ लाख रुपये
तृतीय इनाम- एक लाख रुपये
चतुर्थ इनाम- 51 हजार रुपये
क्वाटर फाइनल में हारने वाली चारों टीमों को 31 हजार रुपये का इनाम।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed