फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP's Anurag left Balraj Kundu

Jind News: जजपा के हुए अनुराग, बलराज कुंडू का छोड़ा साथ

Fri, 13 Oct 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
JJP's Anurag left Balraj Kundu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। हरियाणा जनसेवक मंच जींद के युवाध्यक्ष अनुराग खटकड़ ने विधायक बलराज कुंडू का साथ छोड़ते हुए जजपा में शामिल हुए। हालांकि अनुराग खटकड़ इनेलो में इनसो के युवा जिला प्रधान पद पर भी काम कर चुके हैं।

इनेलो के टूटने के बाद जजपा का संगठन बना था। उस दौरान से अब तक वह चौथी पार्टी में शामिल हुए हैं। पहले इनेलो तो फिर कांग्रेस में दीपेंद्र हुड्डा के साथ उन्होंने मुलाकात कर अपने फोटो शेयर किए थे । इसके बाद वह हरियाणा जनसेवक मंच के युवाध्यक्ष रहे। अब वह चौथी पार्टी जजपा में सिरसा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास पर अपने साथियों के साथ शामिल हुए। उचाना हलके में जेजेपी को ये बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। जिला परिषद चुनाव अनुराग खटकड़ कांटे के मुकाबले में हारे थे। आठ हजार के करीब मत इस चुनाव में मिले थे। अनुराग खटकड़ वर्तमान में हरियाणा जनसेवक मंच के जिला युवा अध्यक्ष थे तो इससे पूर्व इनसो के युवा जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अनुराग खटकड़ ने बताया कि ये उनकी अपने परिवार में वापसी है। दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला के साथ वो पहले भी काम कर चुके है। हलके में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। आज युवा वर्ग निरंतर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की युवा हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर जजपा में शामिल हो रहा है। अनुराग के अनुसार उनके साथ जेजेपी में शामिल होने वालों में सरपंच गुरमीत राणा, सुनील मलिक, संदीप ढांडा, बिट्टू राणा, जॉनी राणा, जगबीर राणा शामिल हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने घर वापसी पर अनुराग खटकड़ का स्वागत करते हुए कहा कि सभी को पूरा सम्मान दिया जाएगा। हर कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed