{"_id":"65d9004e2397a480040db8a4","slug":"jjp-will-deploy-warriors-and-sakhis-at-every-booth-jind-news-c-199-1-sroh1009-113396-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जजपा हर बूथ पर तैनात करेगा योद्धा व सखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जजपा हर बूथ पर तैनात करेगा योद्धा व सखी
Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
जींद। जजपा ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। इसके चलते शुक्रवार को जजपा के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं चेयरमैन राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व जिला प्रधान कृष्ण राठी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक का एजेंड़ा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत कर सभी सीटें जीतना था। इसके लिए अर्बन इस्टेट स्थित जजपा जिला कार्यालय में ही सोनीपत लोकसभा का चुनावी कार्यालय खोला गया। इसमें चेयरमैन राजेंद्र लितानी व महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती देने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। सभी प्रकोष्ठों के जिला प्रधानों से एक-एक कर बात की गई और उनको संगठन 28 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। हर बूथ पर बूथ सखी व बूथ योद्धा की नियुक्ति के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, प्रदेश प्रचार सचिव कुलदीप रंधावा, सरपंच अनिल कुंडू, हलका प्रधान सुनील कंडेला, यादवेंद्र खर्ब, बिट्टू नैन, अमर नैन, मुकेश चहल, अमिता ढांडा, सुशीला मलिक, राजेंद्र नैन, युवा प्रधान विकास जांगड़ा, कपिल बड़ौदी, सुनील सैन, धर्मबीर रेढू ईगराह, राजू सैन, जिला कार्यालय गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
नवनियुक्त जिला प्रधान व प्रदेश महासचिव का किया स्वागत
बैठक में नवनियुक्त जिला प्रधान सुनीता ढुल, प्रदेश महासचिव सतीशो देवी का महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसमें सुनीता ढुल व सतीशो देवी ने कहा कि संगठन ने उनको जो जिम्मेदारी दी है। वह उस पर खरा उतरने के लिए संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी।