{"_id":"6a0389e35eadd77e2c0ae985","slug":"jjp-spokesperson-supports-the-strike-by-fire-employees-jind-news-c-199-1-jnd1010-153286-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फायर कर्मचारियों का धरने को जेजेपी प्रवक्ता का मिला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फायर कर्मचारियों का धरने को जेजेपी प्रवक्ता का मिला समर्थन
विज्ञापन
12जेएनडी25: धरने पर बैठे कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
नरवाना। फायर कर्मचारियों का धरना मंगलवार को लगातार 35वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता एफओ विरेंद्र सिंह ने की जबकि मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया।
धरने में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू नैन और नौजवान भारत सभा नरवाना के सदस्य विरेन्द्र सिंह, गौरव, इंद्रजीत, नरसिंह व अनिल कुमार पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रधान राजा सिंह गुरथली ने बताया कि फरीदाबाद स्थित कालका स्टील कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान आग बुझाते समय फायर कर्मचारी भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत हो गई थी। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोनों शहीद कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने शहीद का दर्जा देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन लागू करने तथा पे-रोल और कौशल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पद पर मर्ज करने की मांग उठाई।
कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा फायर कर्मचारी यूनियन एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 22 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान पवन कुमार, सुरेश कुमार, सुभाष चंद, शम्मी, प्रदीप कुमार, विनोद और जयभगवान मौजूद रहे।