{"_id":"663bec0feeea7c2062009194","slug":"jjp-mla-surjakheda-openly-supports-bjp-jind-news-c-199-1-sroh1007-116796-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खुलकर भाजपा के समर्थन में आए जजपा विधायक सुरजाखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खुलकर भाजपा के समर्थन में आए जजपा विधायक सुरजाखेड़ा
विज्ञापन
भाजपा की जनसंकल्प रैली के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को शॉल भेंट करते विधायक रामनिवास सुरजाखेड
नरवाना (जींद)। नरवाना में भाजपा की आयोजित विजय संकल्प रैली में नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा खुलकर भाजपा के समर्थन में आ गए। उन्होंने सबसे पहले मंच पर भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को शॉल ओढ़ाई। इसके बाद सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी तंवर के समर्थन में मतदान की अपील की। सुरजाखेड़ा ने कहा कि देश को बचाना है तो नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना होगा। उन्होंने भाजपा के लिए खुलकर काम करने की बात कही। इससे पहले रामनिवास सुरजाखेड़ा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नामांकन के दौरान भी दिखाई दिए थे।
रामनिवास सुरजाखेड़ा ने 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में नरवाना विधानसभा से पहली बार जजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने करीब 79 हजार वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी संतोष रानी को करीब 21 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया था। इससे पहले बरवाला के जजपा विधायक जोगीराम सिहाग भी भाजपा को समर्थन दे चुके हैं और पिछले सप्ताह ही राजौंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे जोगीराम वाल्मीकि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
दुष्यंत चौटाला ने फोटो मिलने पर कार्रवाई की कही थी बात
मंगलवार को जींद आए दुष्यंत चौटाला से जब रामनिवास सुरजाखेड़ा के भाजपा को समर्थन देने पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि रामनिवास सुरजाखेड़ा का उनके पास कोई ऐसा फोटो नहीं आया है, जिससे वह भाजपा के साथ दिखाई दे रहे हों। जब फोटो या कोई प्रमाण आएगा तो उनको नोटिस भी दिया जाएगा और कार्रवाई भी की जाएगी। इधर, बुधवार को सुरजाखेड़ा न सिर्फ भाजपा की संकल्प रैली में भाजपा को खुला समर्थन देते दिखाई दिए, बल्कि अशोक तंवर के लिए वोट भी मांगे।