{"_id":"5f46ac4e8ebc3e3cce36ed8a","slug":"jjp-big-anti-bjp-from-bjp-abhay-jind-news-rtk570613414","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से बड़ी जनविरोधी जेजेपी : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से बड़ी जनविरोधी जेजेपी : अभय
विज्ञापन
कपास मंडी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अभय सिंह चौटाला।
- फोटो : Jind
जेजेपी भाजपा से भी बड़ी जनविरोधी पार्टी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उचाना के लोगों से वादा किया था कि वह हर घर में रोजगार देंगे, मगर कितने लोगों को रोजगार मिला है यह सब जानते हैं। गठबंधन सरकार के नौ महीने में नौ बड़े घोटाले सामने आ चुके हैं। यह सभी घोटाले उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभाग के हैं। ये आरोप इनेलो के ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार देर शाम को कपास मंडी में आयोजित सभा में लगाए हैं।
उन्होेंने कहा कि 2005 के बाद इनेलो का सत्ता में नहीं आने के लिए अजय सिंह चौटाला जिम्मेदार हैं। जब इनेलो की सरकार थी तो अजय सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया, जिसकी वजह से इनेलो ने सत्ता में वापसी नहीं कर सकी। नैना चौटाला ने हरी चुनरी चौपाल में महिलाओं से कई वादे किए, लेकिन कोई पूरा नहीं किया। गांव में आरओ का पानी, सरकारी नौकरी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, अस्पताल बनने व बुजुर्गों की पेंशन 5100 रुपये करने सहित कोई भी वादा नहीं पूरा किया। आज प्रदेश ही नहीं, बल्कि उचाना के लोग अपने आपको सबसे अधिक ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर सतीश जैन, वकील करसिंधु, कर्ण सिंह अलेवा, रामफल कुंडू, सत्ता डूमरखां, चांदी करसिंधु, मेवा करसिंधु, अमरजीत खटकड़, विकास गुणा व प्रवीण मौजूद रहे।
ओमप्रकाश चौटाला से है सीधा कनेक्शन
अभय चौटाला ने कहा कि उचाना और नरवाना के लोगों का तो सीधा कनेक्शन पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से है। आप लोगों ने कैसे बीते विस चुनाव में भूल कर दी। दोबारा से फिर यहां के लोगों को इनेलो से जोड़ने के लिए वह हलके में आएंगे। बरोदा उपचुनाव के बाद उचाना हलके के हर गांव में जाएंगे और लोगों को संगठन के साथ जोड़ेंगे। जो तीन अध्यादेश केंद्र सरकार लेकर आई है वह किसान और आढ़ती विरोधी है। बरोदा उपचुनाव में निश्चित रूप से इनेलो की जीत होगी। यहां के लोगों को चाहिए कि वे बरोदा उपचुनाव में इनेलो के पक्ष में प्रचार करने जाएं ताकि वहां के लोगों का हौसला बढ़े।