{"_id":"6963f44b11954d0b830f2c07","slug":"jind-won-the-bronze-medal-in-the-third-haryana-junior-lacrosse-championship-jind-news-c-199-1-jnd1010-146797-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीसरी हरियाणा जूनियर लैक्रोस प्रतियोगिता में जींद ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीसरी हरियाणा जूनियर लैक्रोस प्रतियोगिता में जींद ने जीता कांस्य पदक
Mon, 12 Jan 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी03: तीसरी हरियाणा जूनियर लैक्रोस प्रतियोगिता में विजेता टीम कप दिखाती हुई। स्रोत कोच
जींद। तीसरी हरियाणा जूनियर राज्यस्तरीय लैक्रोस प्रतियोगिता में जींद की टीम ने लड़कों व लड़कियों दोनों वर्गों में कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक गांव कादमा, जिला चरखी दादरी में आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।
लैक्रोस संघ के प्रधान सोमनाथ सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में लड़कों की 14 और लड़कियों की 12 टीमों ने हिस्सा लिया। जींद जिला की दोनों टीमें हेड कोच राजपाल रेढू के निर्देशन में प्रतियोगिता में उतरीं और शुरुआती मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
लड़कों की टीम को रेवाड़ी के खिलाफ सेमीफाइनल में 7-5 से पराजय का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में हार के बावजूद दोनों टीमों ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कांस्य पदक जीतने में लड़कों की टीम से कप्तान नितिन, उदय, चिराग, देवव्रत, विनीत गोलकीपर और सर्वेश बल्हारा का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
वहीं लड़कियों की टीम में कप्तान नैंसी के साथ किरण, डिंपल, सृष्टि, अन्नू बुरा, खुशी, कनिष्का गोलकीपर और अन्नू देवी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लड़कियों की टीम कोच खुशबू मालिक और लड़कों के कोच मनदीप श्योकंद, आशीष गोयत, नितेश के साथ संदीप डीपीई, विश्वास सिंगरोह, सतेंद्र मालिक और दीपक रेढू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।