Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind SDM's steno gets bail from High Court

Jind News: जींद एसडीएम के स्टेनो को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Fri, 07 Nov 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 07 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jind SDM's steno gets bail from High Court
जींद। जींद एसडीएम के स्टेनो अतुल कुमार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उस पर पैसे लेकर गाड़ियों के पुन: पंजीकरण करवाने का आरोप था।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में ट्रांसपोर्ट कमीश्नर हरियाणा को यमुनानगर में शिकायत मिली थी कि एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी रुपये लेकर गाड़ियों का पुन: पंजीकरण कर रहे हैं। जांच में सही पाए जाने पर जगाधरी में 21 जनवरी 2021 को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश के एसडीएम कार्यालय की जांच करने के आदेश जारी कर दिए थे।
फिर ट्रांसपोर्ट कमीश्नर हरियाणा ने एसपी हिसार को पत्र भेजा जिसमें उन्होंने गाड़ियों की सूची भी भेजी जिनका पुन: पंजीकरण किया था। इस मामले में एक फरवरी 2021 को यमुनानगर के बिलासपुर पुलिस स्टेशन भी में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद हिसार के हांसी, बरवाला, नारनौंद और आरटीए हिसार को भी सूची भेजी गई जिसमें एसडीएम कार्यालय बरवाला में भी इसी तरह खामी पाई गई, जिस पर दस दिसंबर 2021 एक एसडीएम को शिकायत भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय जांच में सामने आया कि आरोपी अतुल ने गाड़ियों का पुन: पंजीकरण किया है जिस पर पुलिस कमीश्नर हिसार ने डीसी जींद को पत्र लिखा कि उनके कार्यालय में तैनात अतुल के खिलाफ बरवाला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

उसके बाद आरोपी को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसको लेकर आरोपी हाईकोर्ट चला गया था। तभी से यह मामला अदालत में विचाराधीन था।

महिला ऑपरेटर आत्महत्या मामले में भी आया था नाम
करीब पांच साल पहले उचाना के सरल केंद्र की महिलाकर्मी भतेरी ने जहर खाकर जान दी थी। उनके पास एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें मृतका ने प्रताड़ना और गलत काम का दबाव होने से आत्महत्या करने का जिक्र किया था। इस मामले में उचाना एसडीएम, आरोपी अतुल समेत 12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed