फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, protest, road jaam, harayana

राशन कार्ड नहीं बनने से परेशान लोगों ने दो घंटे तक किया रोहतक रोड मार्ग जाम

Tue, 02 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 02 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
jind, protest, road jaam,   harayana
रोड जाम के दौरान अपने राशनकार्ड को दिखाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 रोहतक रोड स्थित खाद्य एवं पूर्ति विभाग कार्यालय में सोमवार को गांव और शहर के आसपास लोगों ने राशन कार्ड नहीं बनने को लेकर हंगामा किया। इसके बाद रोहतक रोड मार्ग को जाम कर दिया। हंगामे के बाद डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने आदेश जारी कर सभी प्रकार की त्रुटियों को डिपो होल्डर के माध्यम से ठीक करवाने के लिए आदेश जारी किए हैं।
लोगों के हंगामे के बीच रोहतक रोड करीब दो घंटे तक जाम रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद खाद्य आपूर्ति कार्यालय में कर्मचारी नदारद मिले तो कुछ देर बाद लोगों ने फिर से जाम लगा दिया।
विज्ञापन


कार्यालय के बाहर नारेबाजी के बीच कुछ कर्मचारी सामने आए। वहीं कई कर्मचारी अपने को बचाने के लिए कमरे बंद कर लिया। इस दौरान कमरे में बैठे कर्मचारियों को जब लोगों ने देखा तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस पर गेट को थपथपा कर कर्मचारियों को बाहर आने को कहा, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। लोगों ने अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि इसी से परेशान होकर रोहतक रोड मार्ग को जाम करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते से गुजरने वालों से उलझे
रोहतक रोड मार्ग को जाम कर रहे लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया। कि मार्ग से गुजरने वाले लोगों ही उलझ गए। इस दौरान ट्रैक्टर चालक जब अपने गंतव्य की ओर जा रहा था तो लोगों ने रोक लिया, लेकिन चालक ने इसका विरोध किया। विरोध करने मामला और भी बढ़ गया। मामला बढ़ते-बढ़ते ट्रैक्टर चालक से हाथापाई हो गई। लेकिन पुलिस ने बीच-बचाव कर लोगों को शांत करवाया।

पिछले पांच माह से काट रही चक्कर
पिछले पांच माह से राशन कार्ड बनवाने के लिए यहां दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लेकिन अब तक राशन कार्ड नहीं बना, इससे काफी परेशानी हो रही है। दफ्तरों में कर्मचारी भी उन्हें कभी 10 दिन का समय तो कभी ये कह देते हैं, कि अभी सर्वर डाउन चल रहा है।
-बिमला, कंडेला गांव।
 
नहीं दी जाती सही जानकारी
कई दिनों से राशन कार्ड में नाम दर्ज करवाने को लेकर कार्यालय के चक्कर काट रही हूं, लेकिन कार्यालय मेें कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं होता और इससे समय पर कोई कार्य नहीं हो पाता।  कर्मचारियों की ओर से सही जानकारी भी नहीं दी जाती। -सुषमालता, साहपुर गांव।

पिछले कई महीनों से कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं। लेकिन अभी तक ये नहीं पता कि कब तक हमारा कार्य पूरा हो पाएगा। डिपो होल्डर ने राशन देना बंद कर दिया है। कहते हैं कि अपने राशन कार्ड में हुई गलतियों को पहले ठीक करवा कर लाइए। -संतोष, स्थानीय निवासी।


जिला भर में स्टाफ की कमी है। सात सेंटरों पर केवल तीन ही प्रोग्रामर हैं। ऐसे में सभी को अतिरिक्त चार्ज किया गया है। जींद में कार्यरत प्रोग्रामर को दो दिन जुलाना का भी काम देखना होता है। सोमवार के कारण अधिक भीड़ आ गई और सभी लोग एक साथ अपना काम करवाना चाहते थे। एक त्रुटि को ठीक करने में 10 से 15 मिनट लगते हैं। इसके कारण ही लोगों ने हंगामा किया है। अब सभी त्रुटियां और अन्य काम राशन डिपो होल्डर के माध्यम से करवाए जाएंगे। -राजेश कुमार आर्य, डीएफएससी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed