{"_id":"66b8093c3aab2d3c6607c423","slug":"jind-principal-misbehaved-a-10-year-old-student-in-the-school-bathroom-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind : प्रिंसिपल पर 10 साल की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind : प्रिंसिपल पर 10 साल की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Sun, 11 Aug 2024 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:14 AM IST
सार
पुलिस ने बच्ची के बयानों के बाद आरोपी प्रिंसिपल यशपाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाली दस साल की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बच्ची के बयानों के बाद आरोपी प्रिंसिपल यशपाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नरवाना सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायत दी है कि उसकी 10 बेटी एक निजी स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को स्कूल से आने के बाद बेटी परेशान थी। शाम को उसका अपने पति से किसी बात काे लेकर झगड़ा हो गया। इससे बेटी डर गई और रोने लगी। बेटी ने रोते हुए बताया कि घर पर आप दोनों परेशान करते हो और स्कूल में प्राचार्य उससे गलत काम करता है। इससे उसके पेट में दर्द होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नया हाॅल दिखाने के बहाने कक्षा से ले गया...टाॅफी दे चुप करवाया : बच्ची ने परिजनों को बताया कि वह कक्षा में बैठी थी। इस दौरान प्राचार्य आया और उसे दूसरे कमरे का दरवाजा बंद करने के लिए कहा। वह दरवाजा बंद करके वापस आने लगी तो प्राचार्य स्कूल का नया हाॅल दिखाने की बात कहकर उसे बाथरूम में ले गया।