फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind players hoisted the flag in the state level athletics championship

Jind News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जींद के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Mon, 31 Aug 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jind players hoisted the flag in the state level athletics championship
30जेएनडी01: विजेता ​खिलाड़ियों को अकादमी में सम्मानित करते हुए कोच व संचालक। स्रोत: कोच
जींद। करनाल के कर्ण स्टेडियम में 29 और 30 अगस्त को आयोजित 11वीं हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी जींद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

अकादमी के संचालक जितेंद्र बांगर ने बताया कि अंडर-18 लड़कियों के डिस्कस थ्रो में नैंसी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-20 लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में हर्षिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


जितेंद्र बांगर ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के कोच जसवंत सिवाच और उनके माता-पिता को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अकादमी और जींद जिले का गौरव बढ़ाया है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कुलदीप कोच, यशपाल चोपड़ा, सोमनाथ डीपीई, श्रवण, मंजीत तथा खिलाड़ियों के माता-पिता ने दोनों को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed