फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind players captured the overall trophy in swimming

Jind News: तैराकी में जींद के खिलाड़ियों ने किया ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा

Sat, 27 Sep 2025 08:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Jind players captured the overall trophy in swimming
26जेएनडी14-अंबाला में हुई राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की स्विमिंग प्रतियोगिता के मेधावी खिलाडिय़ों - फोटो : एम्स में शुक्रवार को अ​भियान के दौरान झाड़ू लगाकर सफाई करती निदेशक डॉ. अमिता जैन व अन्य।
जींद। अंबाला में 24 से 26 सितंबर तक हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तैराकी में जींद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लड़कों और लड़कियों ने अलग-अलग कैटेगरी में स्थान हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि लड़कों में 200 मीटर फ्री स्टाइल कैटेगरी में रोबिन ने दूसरा स्थान, 200 मीटर बटरफ्लाई कैटेगरी में विश्वदीप ने प्रथम, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में सचिन ने प्रथम, 200 मीटर बेक स्ट्रोक में साहिल ने प्रथम और 400 मीटर में सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं 800 मीटर फ्रीस्टाइल में तरुण कुमार ने प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अंकित ने तीसरा, 50 मीटर फ्री स्टाइल में दीपक ने दूसरा, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में शुभम ने प्रथम, 400 मीटर फ्री स्टाइल में हरप्रीत ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 1500 मीटर फ्री स्टाइल में रमन ने दूसरा, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में शिवा ने दूसरा, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रक्षित ने दूसरा व 50 मीटर बटरफ्लाई कैटेगरी में दिलशन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं लड़कियों में 200 मीटर में दिव्या ने तीसरा, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में निहारिका ने प्रथम, 200 मीटर बेक स्ट्रोक में आस्था ने प्रथम, 200 मीटर फ्री स्टाइल में वाशु ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं 800 मीटर फ्री स्टाइल में निकिता ने प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हन्नी ने दूसरा, 100 मीटर बटरफ्लाई कैटेगरी में नव्या ने तीसरा, 400 मीटर फ्री स्टाइल में दिशु ने दूसरा, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं 1500 मीटर फ्री स्टाइल में कीर्ति ने दूसरा, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में मन्नू ने दूसरा, 100 मीटर बेक स्ट्रोक में शिवानी ने प्रथम, 100 मीटर फ्री स्टाइल में निशु ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed