फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news, swiper

सोमवार तक वेतन नहीं मिला, तो बंद कर देंगे सफाई

Fri, 15 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Fri, 15 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
jind news, hindi news, swiper
गुस्सा दिखाते सफाई कर्मी। - फोटो : bureau
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को बीते दो महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने से परेशान सफाई कर्मचारियों ने सोमवार तक वेतन न मिलने पर सफाई बंद करने का फैसला लिया। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से वो घर की जरूरत का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। इन दिनों स्कूलों में बच्चों के दाखिले कराने हैं, लेकिन वेतन नहीं मिलने से वो भी नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को वेतन दिए जाने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है। गेहूं की खरीद भी अब करनी है लेकिन वेतन नहीं मिलने से गेहूं की खरीद तक नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन



ओमपति, ओमी, शीला देवी, राजेश ने बताया कि उनके परिवार का खर्च वेतन मिलने से ही चलता है। एक महीने भी अगर वेतन न मिले तो घर का बजट बिगड़ जाता है। दो महीनों से वेतन नहीं मिलने से रोजमर्रा का सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं। बाजार से जिन दुकानदारों से उधार लिया है उनके सामान का उधार भी देना होता है। बच्चों के दाखिले कराने के बाद उनकी किताबें भी खरीदनी हैं। वेतन नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना तेल ट्रैक्टर भी बंद
शहर में सफाई व्यवस्था के बाद कूड़ा-कर्कट उठाने के लिए नगर पालिका ने ट्रैक्टर-ट्राली लगाई हुई है। ट्रैक्टर में तेल नहीं होने से दो दिनों से नगर पालिका में ट्रैक्टर खड़ा है। जयपाल ने बताया कि तेल जिस पेट्रोल पंप से लेकर आते थे, उसकी पेमेंट नहीं होने से उसने तेल देना बंद कर दिया है। अब तेल उधार पर नहीं मिलने से ट्रैक्टर बिना तेल के नगर पालिका में खड़ा है।


मेरे को नहीं पता, सोमवार को दिला देंगे वेतन
नगर पालिका कर्मचारियों को दो महीनों से वेतन नहीं मिलने की जानकारी नहीं है। प्रेस के माध्यम से जानकारी मिली। सोमवार को कर्मचारियों को वेतन दिला देंगे। ट्रैक्टर का तेल पेमेंट के लिए बंद होने की जानकारी भी उन्हें नहीं है।
बीर सिंह, एसडीएम, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed