फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind Junction will be renovated by spending fifteen crores

Jind News: पंद्रह करोड़ खर्च कर जींद जंक्शन का होगा नवीनीकरण

Sun, 23 Jul 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 23 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jind Junction will be renovated by spending fifteen crores
रेलवे जंक्शन जींद, जिसका नवीनीकरण किया जाना है। संवाद
जींद। 15 करोड़ रुपये की लागत से जींद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जाएगा। इसका कार्य छह महीने में पूरा करना होगा। इसको लेकर रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है। जल्दी ही स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर रेलवे ने स्टेशन पर बने कार्यालयों को शिफ्ट करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। यह कार्य केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा। ऐसे में जब तक लोको पायलट लाबी को पावर केबिन, लोको पायलट काउंसिलिंग रूम को पुरानी लोको बिल्डिंग, सीएमआई कार्यालय को बुकिंग कार्यालय, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, आरई कार्यालय, आरपीएफ ड्यूटी रूम को प्लेटफार्म नंबर चार, चीफ ट्रेन क्लर्क और सीनियर सेक्शन इंजीनियर को वाशिंग लाइन के लगे बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुविधा में होगा विस्तार
नवीनीकरण के बाद जींद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं में भी विस्तार होगा। रेलवे ने जंक्शन की पुरानी बिल्डिंग होने के चलते इसे दोबारा बनाए जाने पर विचार किया है। फिलहाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए एक ही फुट ओवरब्रिज बनाया हुआ है। अधिकारियों का प्रयास है कि रेलवे जंक्शन पर एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए, जिस पर स्वचालित सीढि़यां लगाई जाएं। इससे बुजुर्गों और महिलाओं के साथ-साथ भारी सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को भी एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन


यात्रियों के लिए बड़ा प्रतीक्षालय बनाया जाएगा

नवीनीकरण होने के बाद रेलवे जंक्शन परिसर में यात्रियों के लिए बड़ा प्रतीक्षालय (वेटिंंग हाल) बनाया जाएगा। रिफ्रेशमेंट रूम और कर्मचारियों को आराम करने के लिए भी कमरों का निर्माण होगा। इसके अलावा धूप और बारिश से बचने के लिए यात्रियों को शेड की सुविधा भी मिलेगी, वहीं स्टॉल भी खोले जाएंगे, क्योंकि जंक्शन पर तीन शेड बने हुए हैं जो कि जंक्शन की बिल्डिंग के दायं-बायं हैं। जब भी बारिश या धूप होती है तो यात्रियों को जंक्शन की बिल्डिंग के नीचे ही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जींद जंक्शन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत नवीनीकरण होगा। इसको लेकर जंक्शन के कार्यालयों के शिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। नवीनीकरण का कार्य पूरा होने पर यात्रियों को बेहतर सुविधा होगी। नवीनीकरण के लिए रेलवे जंक्शन परिसर में विभिन्न कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा।

--जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed