फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, jaat protest, harayana

‘जाटों का आरक्षण मांगना जायज पर आंदोलन की जरूरत नहीं’

Wed, 08 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 08 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
jind,  jaat protest,    harayana
सफीदों में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास का स्वागत करते हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हरियाणा में जाटों का आरक्षण मांगना जायज है, लेकिन जाट समुदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने मांग रखें, तोड़फोड़ करना किसी बात का समाधान नहीं है। जाटों की इस मांग का वे और उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया समर्थन करती है।

गांव करसिंधु में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से रू-ब-रू अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री के सम्मुख एससी और बीसी के आरक्षण को छोड़ कर बाकी बचे 50 प्रतिशत में से अन्य सभी जातियों को भी 25 प्रतिशत आरक्षण की मांग की गई है। इसके लिए वे लोकसभा सत्र में आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में आरक्षण को लेकर उठ रहे विवाद को खत्म करना है तो पटेल, राजपूत, मराठा, ब्राह्मण और आरक्षण से वंचित अन्य जातियों को 25 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बनना चाहिए। हरियाणा सरकार ने जाटों, महाराष्ट्र ने मराठों को आरक्षण देने का वायदा किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि संविधान में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण देना मान्य नहीं माना गया है। इसलिए संविधान में बदलाव किया जाना चाहिए, ताकि समाज के हर गरीब को आरक्षण का फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि जाट समुदाय को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। समाज में एकता रहेगी तो देश का विकास ज्यादा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज भी हो रहे दलितों पर अत्याचार
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जो लोग जातिवादी मानसिकता रखते हैं, वे ही दलितों पर अत्याचार करते हैं। पहले मिर्चपुर, गोहाना और अब करनाल में घोड़ी पर बैठने को लेकर दलित समुदाय पर हो रहे अत्याचार गंभीर बात हैं। जींद जिले में दलितों पर अत्याचार के सबसे ज्यादा मामले हो रहे हैं, सरकार को संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त एसपी को तैनात करना चाहिए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात करेंगे।

समारोह केे दौरान अखिल भारतीय वॉलेंटियर  फोर्स के जिलाध्यक्ष पवन पाजूकलां ने सेना में दलित अंबेडकर रेजिमेंट का गठन करवानेे की मांग की। इस मौके पर एसडीएम जगनिवास, नायब तहसीलदार जयबीर रंगा, डीएसपी विरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, आरपीआई पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अनिल बाबा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र बोहत, मनोज जोगी, गुरप्रीत नत, बलवंत पांचाल, रणबीर बिटानी मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed