{"_id":"6b049003cf5efa2d9a0b1ed9","slug":"a-demand-has-been-raised-to-have-the-inauguration-stone-reinstalled-jind-news-c-199-1-sroh1006-164251-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पूर्व सीएम चौटाला के उद्घाटन पत्थर पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पूर्व सीएम चौटाला के उद्घाटन पत्थर पर पोती कालिख
विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी20-पिंडारा के बिजली घर में लगे उद्घाटन पत्थर पर पोती गई कालिख दिखाते इनेलो जिला प्
जींद। पिंडारा स्थित बिजली घर में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के उद्घाटन पत्थर पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी। घटना के सामने आने के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उद्घाटन पत्थर को दोबारा स्थापित करवाने की मांग उठाई है।
सोमवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र रेढू और प्रदीप गिल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे ऐसे पत्थर क्षेत्र के विकास कार्यों और इतिहास की पहचान होते हैं। इनके साथ इस तरह की हरकत उचित नहीं है।
घटना की जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र रेढू पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पिंडारा पहुंचे और बिजली घर परिसर में जाकर मौके का निरीक्षण किया। वहां उद्घाटन पत्थर पर कालिख पुती मिली।
विज्ञापन
36 साल पुराना है उद्घाटन पत्थर
इनेलो पदाधिकारियों ने बताया कि पिंडारा तीर्थ के पास बने बिजली घर का उद्घाटन चार फरवरी 1990 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने किया था। करीब 36 साल बाद उद्घाटन पत्थर के साथ इस तरह की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि स्मृति पत्थर किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास से जुड़े इतिहास का हिस्सा होते हैं।
कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगी इनेलो
जिलाध्यक्ष बिजेंद्र रेढू ने बताया कि बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और उद्घाटन पत्थर को दोबारा स्थापित करवाने की मांग की जाएगी। पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।