फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, highway gate, road jaam. harayana

हिसार-चंडीगढ़ हाइवे फाटक पर बेरिकेट्स का निर्माण, ढाई घंटे लगा जाम

Sun, 19 Mar 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 19 Mar 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
jind,  highway gate, road jaam.   harayana
हिसार-चंडीगढ़ फाटक पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रेलवे विभाग के हिसार चंडीगढ़ हाइवे पर रेलवे फाटक पर बेरिकेट्स निर्माण के कारण हाइवे पर ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला।

इसके बाद दोबारा फाटक बंद होने पर मेन हाईवे पर फिर से जाम लग गया। रेलवे विभाग रविवार को नए ऊंचे बेरिकेट्स का निर्माण कर रहा है। निर्माण कार्य चलने से फाटक के  दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान करीब ढाई घंटे नेशनल हाइवे जाम रहा। रोडवेज विभाग की बसों के ओवरटेक करने पर फाटक पर अव्यवस्था फैल गई।
विज्ञापन


मेन हाइवे पर लगे जाम से निकलने के लिए वाहन चालक अपने वाहनों शहर से लेकर जाने लगे। इस कारण शहर की सड़कों पर पर रेंग कर बाहर निकले। शहर के दुकानदारों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग से मिली अनुसार हिसार चंडीगढ़ फाटक पर पहले जो बेरिकेट्स बनाए गए थे बड़े वाहन पार नहीं कर पाते थे, क्योंकि बेरिकेट्स नीचे थे। इसमें कई बार कई वाहन इस बेरिकेट्स के नीचे फंस जाते थे। इस समस्या को दूर करने के लिए दोबारा बड़े बेरिकेट्स लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed