{"_id":"57b360b84f1c1bda786eb7e1","slug":"jind-harayana-miss-behave-napa-chairman-people-unhappy-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा चेयरपर्सन पर लगा अभद्र व्यवहार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा चेयरपर्सन पर लगा अभद्र व्यवहार करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वार्ड नंबर छह और सात में सीवरेज की समस्या को लेकर शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं ने नपा चेयरपर्सन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिलाएं चेयरपर्सन के खिलाफ विधायक प्रेमलता को शिकायत करेंगी। महिला सरोज, बाला, सुनीता, अनीता ने कहा कि वार्ड छह, सात में घरों में रहना मुश्किल हो गया है। मस्जिद रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से पानी भर जाता है। इससे जहां गली टूटने लगी है, तो आने-जाने वालों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है।
सीवर ओवरफ्लो होने से घरों में गंदा पानी आने लगा है। समस्या के समाधान के लिए महिलाएं चेयरपर्सन वीना बंसल के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। महिलाओं ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन ने उनकी शिकायत सुनने की बजाए उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि जिस पार्षद को वोट दिए हैं, उसके पास जाएं। 18 अगस्त को विधायक प्रेमलता के उचाना कार्यक्रम में दोनों वार्डों की महिलाएं चेयरपर्सन के दुर्व्यवहार की शिकायत करेंगी।
नगर पालिका चेयरपर्सन वीना बंसल ने कहा कि यहां पर सीवर ओवरफ्लो होने की समस्यां को लेकर जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ को शिकायत की थी। वार्ड में पहुंच कर वो जायजा भी लेकर गए थे। वार्ड की महिलाओं के साथ कोई भी अभद्र व्यवहार नहीं किया है।