फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind-Hansi road will be rebuilt in the district border

Jind News: जिले की सीमा में जींद-हांसी मार्ग का किया जाएगा पुनर्निर्माण

Sat, 16 Nov 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 16 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jind-Hansi road will be rebuilt in the district border
15जेएनडी01 : जींद-हांसी स्टेट हाईवे, जिसका होगा पुनर्निर्माण। संवाद
जींद। जींद-हांसी स्टेट हाईवे अब जिले की सीमा तक नया बनाया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने साढ़े तीन करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था, जिसे खोल दिया गया है। जल्द ही वर्क अलॉट कर करने के साथ काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जींद-हांसी मार्ग हिसार जिले की सीमा में पहले ही बन चुका है। समस्या यह है कि हांसी से जींद जिले की सीमा तक यह मार्ग सात मीटर के बजाय 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है, जबकि जींद जिले की सीमा में इसकी चौड़ाई सात मीटर ही रहेगी।
विज्ञापन

जींद से हांसी तक जाने वाला स्टेट हाईवे पहले सात मीटर चौड़ा था। जींद की सीमा हिसार की तरफ ही सबसे कम दूरी की है। जींद से हिसार जिले की सीमा राजथल गांव से शुरू होती है। इसकी दूरी केवल 15 किलोमीटर ही है। हिसार प्रशासन ने हिसार जिले की सीमा में इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर के बजाय 10 मीटर कर ली है। इसका दोबारा निर्माण भी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक जींद जिले की सीमा में इस मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। जींद जिले की सीमा में यह मार्ग काफी टूट चुका है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने इस मार्ग की चौड़ाई जींद जिले की सीमा में भी सात के बजाय दस मीटर करने का प्रस्ताव भेजा था, जो मंजूर नहीं हो पाया। अब इसकी चौड़ाई सात मीटर ही रहेगी और इसके निर्माण के लिए टेंडर खुलकर काम अलॉट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट से मिलेगा छुटकारा
ईक्कस तथा रामराय गांव के बीच इस सड़क को एक रजबाहा क्रॉस करता है। यहां बने पुल के पास कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसका मुख्य कारण सड़क का टूटा हुआ होना है। इसके अलावा इस पुल की चौड़ाई भी कम है। अब नए सड़क के निर्माण के साथ ही यह ब्लैक स्पॉट भी खत्म होने की उम्मीद है। पांच साल पहले यहां एक सड़क दुर्घटना में 11 युवाओं की मौत हो गई थी, जो रात को हिसार से सेना की भर्ती से वापस आ रहे थे।

जींद-हांसी स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। जींद की सीमा में यह सड़क मार्ग सात मीटर चौड़ा ही बनेगा। इस सड़क मार्ग को दस मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव भेजा था, जो मंजूर नहीं हो पाया। -राजकुमार नैन, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।

15जेएनडी01 : जींद-हांसी स्टेट हाईवे, जिसका होगा पुनर्निर्माण। संवाद

15जेएनडी01 : जींद-हांसी स्टेट हाईवे, जिसका होगा पुनर्निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed