{"_id":"699215256873f6e7d50ed754","slug":"jind-delhi-passenger-train-will-stop-at-lakhanmajra-station-jind-news-c-199-1-sroh1006-148567-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लाखनमाजरा स्टेशन पर होगा जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लाखनमाजरा स्टेशन पर होगा जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का ठहराव
Mon, 16 Feb 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी10-रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते यात्री, जहां से पैसेंजर ट्रेन रवाना होती है। संव
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग की 54031-24 जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का ठहराव लाखनमाजरा स्टेशन पर भी होगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इसे लेकर लाखनमाजरा के आसपास के गांवों के यात्री मांग उठा रहे थे कि यहां पैसेंजर ट्रेन का ठहराव दिया जाए।
54031-24 पैसेंजर ट्रेनों का लाखनमाजरा स्टेशन पर ठहराव जल्द होगा। हालांकि रेलवे ने अभी तक तारीख निर्धारित नहीं की है। 54024 जींद-दिल्ली पैसेंजर जींद जंक्शन से 18:55 बजे रवाना होती है जो कि बिशनपुरा, किनाना, जैजैवंती, जुलाना, किलाजफरगढ़, खरैंटी, समरगोपालपुर, रोहतक, अस्थल बोहर, खरावड़, ईस्माइला हरियाणा, सांपला, रोहद नगर, असौदा, घेवरा, मुंडका, नांगलोई, मंगोलपुरी, विवेकापुरी हाल्ट, दिल्ली किशनगंज होते हुए दिल्ली जाएगी।
वहीं 54031 दिल्ली-जींद पैसेंजर सुबह 11:40 मिनट पर दिल्ली से रवाना होती है। उसके बाद दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हाल्ट, दयाबस्ती, मंगोलपुरी, नांगलोई, मुंडका, घेवरा, बहादुरगढ़, असौदा, रोहद नगर, सांपला, ईस्माइला हरियाणा, खरावड़, अस्थल बोहर, रोहतक, समर गोपालपुर, खरैंटी, किलाजफरगढ़, जुलाना, जैजैवंती, किनाना, बिशनपुरा हरियाणा होते हुए जींद पहुंचती है।
विज्ञापन
फिलहाल लाखनमाजरा और आसपास के गांवों के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए जींद या रोहतक जाना पड़ता था जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी। खासकर नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और छोटे व्यापारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। अब सीधे स्टेशन से ट्रेन मिलने पर उनका सफर आसान हो जाएगा।
जींद से लाखनमाजरा आने-जाने वाले यात्रियों को भी इस फैसले का लाभ मिलेगा। ग्रामीण सुखविंद्र, राहुल, संदीप, रामकुमार, रोशनी, सुनील का कहना है कि ट्रेन रुकने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही दिल्ली जाने के लिए अब बसों पर निर्भरता कुछ हद तक कम होगी। ट्रेन के ठहराव का समय भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। हालांकि आधिकारिक समय-सारणी की घोषणा जल्द की जाएगी।
वर्जन
लाखनमाजरा स्टेशन पर 54031-24 जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के ठहराव को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा। समयसारिणी अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद