फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind Defeats Indian Navy 23-19 in the Final

Jind News: फाइनल में जींद ने इंडियन नेवी को 23-19 से दी मात

Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jind Defeats Indian Navy 23-19 in the Final
17जेएनडी10: फाइनल कबड्डी मैच में दम दिखाते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
जींद। अर्जुन स्टेडियम में स्वर्गीय कुलदीप सिंह रेढू की स्मृति में रामराज कबड्डी क्लब की तरफ से प्रथम नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुक्रवार को प्रतियोगिता में कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय सितारे प्रदीप नरवाल और संदीप नरवाल ने खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

सबसे रोमांचक मुकाबला फाइनल मैच रहा जिसमें जींद और इंडियन नेवी की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में जींद की टीम ने 23-19 के स्कोर से इंडियन नेवी को 4 अंकों के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जींद ने बरोदा स्टेडियम रिंढाणा को 31-25 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, इंडियन नेवी ने मोहित जसौर खेड़ी को 37-18 के बड़े अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों ने जोश, जुनून और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को दोहराना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। जाट कॉलेज हिसार ने एमडीयू रोहतक को 24-21 3 अंक से हराया। जींद बी ने फरमाना को 31-13 18 अंक से शिकस्त दी। बुडैन ए ने एमडीयू रोहतक बी को 25-19 6 अंक से मात दी। एनजीसी कथूरा ने बालाजी कबड्डी अकादमी को 27-14 13 अंक से हराया। उमरा ने महम को 41-20 21 अंक के भारी अंतर से हराया।
राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक ने खोखर अकादमी को 34-14 20 अंक से पराजित किया। भीम स्टेडियम ने शास्त्री अकादमी को 26-7 19 अंक से हराया। ग्योंग ने मदनहेड़ी को 26-4 22 अंक से मात दी। बहाल अकादमी ने सीआईएसएफ को बेहद रोमांचक 5-5 रेड मुकाबले में 31-30 1 अंक से हराया। इंडियन नेवी ने नरवाल अकादमी को 28-6 22 अंक से करारी शिकस्त दी। रोहेड़ा ने सफीदों को 29-15 14 अंक से हराया।

इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि स्वर्गीय कुलदीप सिंह रेढू को खेल के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित की। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed