फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind CRSU Ruckus at night in mess over bad food, allegations of indecent behavior with professor and students

Jind CRSU: मैस में खराब भोजन को लेकर रात को हंगामा, विद्यार्थियों समेत प्रोफेसर के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

Wed, 29 Jan 2025 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 Jan 2025 11:42 AM IST
सार

जींद सीआरएसयू के हॉस्टल में एक नहीं अनेक समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार सीआरएसयू के प्रशासन से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर वह साेमवार रात को फिर से एकत्रित हुए थे।

विज्ञापन
Jind CRSU Ruckus at night in mess over bad food, allegations of indecent behavior with professor and students
सीआरएसयू की मैस प्रशासन व विद्यार्थियों के बीच विवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद सीआरएसयू की मैस में खराब भोजना को लेकर सीआरएसयू की मैस प्रशासन व विद्यार्थियों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सुनवाई नहीं होने पर विद्यार्थी रात को ही रजिस्ट्रार आवास के बाहर बैठ गए। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों को समझाने के लिए प्रोफेसर जसबीर सूरा मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। इस दौरान विवाद और ज्यादा बढ़ गया। विद्यार्थियों व प्रोफेसर के बीच भी धक्का मुक्की हुई। इस पर प्रोफेसर ने पुसिल को मौके पर बुलाया। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी में ले गई। जहां पर विद्यार्थियों व प्रोफेसर ने पुलिस पर चौकी में बंद कर अभ्रद व्यवहार व प्रताड़ना के आरोप लगाए। इस पर छात्र नेता ने बताया कि पुलिस ने सुबह तीन बजे तक उसको चौकी में बैठाकर रखा। इस दौरान बयान लेने का बहाना बनाया। इसकी शिकायत एसपी को दी गई, ताकि आरोपी पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सके। 
विज्ञापन




खाने की गुणवत्ता समेत अन्य समस्याओं को लेकर शुरू हुआ विवाद
हॉस्टल में एक नहीं अनेक समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार सीआरएसयू के प्रशासन से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसको लेकर वह साेमवार रात को फिर से एकत्रित हुए थे। उन्होंने बताया कि खाने की गुणवत्ता सही नहीं है, शौचालयों में गंदगी रहती है। एक लिफ्ट भी लंबे समय से खराब है। इन समस्याओं को लेकर उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना दिया था। इस दौरान पुलिस ने उनको पकड़कर प्रताड़ित किया और अभद्र व्यवहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार की गई रिपोर्ट
हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता से शुरू हुए विवाद से लेकर पुलिस की कार्रवाई तक की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें विद्यार्थियों व एक प्रोफेसर ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। पुलिस से भी जवाब मांग गया है कि बिना अनुमति के कैसे विश्वविद्यालय में घुसकर विद्यार्थियों को उठाया गया। इसकी जांच के लिए एसपी से भी स्टॉफ के सदस्य मिले। -प्रोफेसर लवलीन मोहन, रजिस्ट्रार सीआरएसयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed