फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind court receives bomb threat; email sent to the Sessions Judge.

Jind News: जींद अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सेशन जज को भेजी ईमेल

Fri, 23 Jan 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jind court receives bomb threat; email sent to the Sessions Judge.
22जेएनडी37: अदालत परिसर में बम की धमकी मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम। संवाद
जींद। जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवायड व खूफिया एजेंसियों ने अदालत परिसर में चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यह धमकी सेशन जज की ई-मेल पर संदेश भेज कर दी गई।
विज्ञापन

ईमेल में लिखा था, आपकी कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। कोर्ट में आईईडी ब्लास्ट छिपाया गया है। यदि उनका निशाना चूका तो वे फिदायीन हमलावर भेजकर कोर्ट को उड़ा देंगे।
विज्ञापन

अदालत परिसर में सुबह ही काम सुचारू रूप से चला हुआ था। इस दौरान पुलिस, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवायड व खूफिया एजेंसियों के कर्मी सर्च अभियान शुरू कर दिया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। पूछताछ में पता चला कि ई-मेल पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस कारण वकीलों व आमजन में भी यही चर्चा बनी रही लेकिन पुलिस के अभियान के बाद राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से जींद पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा अभियान चलाए हुए है।

वर्जन
गणतंत्र दिवस को लेकर जींद पुलिस अलर्ट मोड पर है। अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अदालत में तलाशी व चेकिंग अभियान चलाया गया है। सर्च अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जिला न्यायालय परिसर, जिला जींद पुलिस कार्यालय, अन्य संवेदनशील सरकारी इमारतों में जांच की गई। यह ईमेल कर्नाटक से मिली है। इसकी जांच की जा रही है। -कुलदीप सिंह एसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article