{"_id":"68bf366108cbcec7660c46e7","slug":"jewellery-stolen-from-the-house-and-cash-stolen-from-the-donation-box-of-the-temple-jind-news-c-199-1-sroh1006-140573-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मकान से जेवरात व मंदिर के दान पात्र से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मकान से जेवरात व मंदिर के दान पात्र से नकदी चोरी
Tue, 09 Sep 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी17-पुलिस गिरफ्त में दान पात्र से चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। जिले में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाएं हुई। इन मामलों में संबंधित पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निडाना गांव में 15 जुलाई से चार सिंतबर के बीच अज्ञात लोगों ने एक मकान से 60 हजार रुपये की नकदी, अढ़ाई तोले सोने के जेवर, 18 चांदी के सिक्के और चांदी की पाजेब चोरी कर लिए।
मकान मालिक रमेशचंद्र ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 15 जुलाई से लेकर चार सितंबर के बीच यह घटना हुई है। जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरा मामला नरवाना शहर थाना क्षेत्र का है। दुकान मालिक रमेश ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसकी दुकान पटेल नगर नरवाना में है। शहर की झोटा कॉलोनी के रहने वाले संजय ने उसकी दुकान से करीब छह किलो तांबा चोरी कर लिया। तीसरी घटना नरवाना सदर थाना क्षेत्र की है। गांव बिधराना के मंदिर से बलराम और प्रदीप नामक दो व्यक्तियों ने दान पात्र से 8 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने मंदिर के महंत विवेकानंद गिरी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई राशि और वारदात में प्रयोग बाइक भी बरामद कर ली है।